कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने की छत्तीसगढ़ की जनता से वोट करने की अपील, कहा “पिछली बार से भी बड़े बहुमत से हमें विधानसभा भेजिये”

रायपुर : पहले चरण में 90 में से 20 सीटों पर मतदान हुआ और बाकी 70 सीटों पर आज मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 उम्मीदवार अपनी किस्मत को आंजमा रहे हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या 81 लाख 44 हजार 624 है। वहीं 88 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता मतदान करेंगी। 684 थर्ड जेंडर मतदाता भी मतदान करेंगे। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जनता से वोट देने की अपील की है और प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया है|

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने हम पर भरोसा किया और हमने भरोसे पर खरा उतरकर दिखाया है। इस महान प्रदेश की जनता बहुत नेक और मेहनतकश है। यह जनता-जनार्दन दिल्ली में बैठे सत्ताधीशों को अच्छे से पहचानती है। वे झूठ बोलते हैं और जनता के पैसेका भीषण दुरुपयोग करते हैं।

priyanka tweet1

जनता के भोलेपन और सादगी को उसकी कमजोरी मानना अहंकार है। भाजपा अहंकार में चूर है। लोगों को जुमलेबाजी, हवा-हवाई वादे और ढोंगी राजनीति नहीं, ठोस काम चाहिये। पिछली बार भी जनता ने बहुत उम्मीद के साथ कांग्रेस की सरकार बनाई थी। इस बार भी जनता इतने प्रचंड और विशाल बहुमत के साथ कांग्रेस को सत्ता में लायेगी कि भाजपा का घमंड घूल में मिल जायेगा। हम भी जिम्मेदारी उठाने और जनता के सपनों को पूरा करने के लिये तैयार हैं। हमें आशीर्वाद दीजिये। छत्तीसगढ़ में पिछली बार से भी बड़े बहुमत से हमें विधानसभा भेजिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds