इजरायली सेना ने हमास के राजनीतिक ब्यूरो प्रमुख के आवास पर किया हमला…’, IDF ने बताया आतंकी हमलों के लिए हो रहा था घर का इस्तेमाल

तेल अवीव। इजरायल ने ठान लिया है कि जब तक वह हमास के आतंकियों को जड़ से खत्म नहीं कर देता तब तक वह रुकेगा नहीं। कुछ यही हाल देखने को भी मिल रहा है। इजरायल की सेना गाजा में घुसकर जमीनी स्तर पर हमास के आतंकियों को मौत के घाट उतार रही है। इजरायली सेना गाजा में घुसकर हमास आतंकियों के लिए छापेमारी कर रही है।

इस बीच इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा है कि आईडीएफ लड़ाकू विमानों ने गाजा पट्टी में हमास के राजनीतिक ब्यूरो प्रमुख इस्माइल हानियेह के घर पर हमला किया। आईडीएफ ने कहा कि इस घर का इस्तेमाल इजरायल के खिलाफ आतंकवादी हमलों को निर्देशित करने के लिए आतंकवादी बुनियादी ढांचे और हमास के वरिष्ठ नेताओं के लिए बैठक स्थल के रूप में किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds