लॉगिन

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के नाम पर फर्जी लेटर हुआ वायरल, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप

Raipur November 16, 2023 रिपोर्टर: shailesh
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के नाम पर फर्जी लेटर हुआ वायरल, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के नाम पर फर्जी लेटर हुआ वायरल, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप

रायपुर : दूसरे चरण के मतदान के ठीक एक दिन पहले प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के नाम से फर्जी लेटर वायरल हो रहा है। यह लेटर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के नाम पर लिखा गया है। वहीं कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आंनद शुक्ला ने इस फर्जी पत्र को लेकर शिकायत दर्ज करने की मांग की|

shailja letter1

लेटर में भाजपा की जीत का दावा

कांग्रेस का आरोप है कि, भाजपा ने फर्जी लेटर वायरल किया है। क्योंकि पत्र में भाजपा की जीत का दावा किया गया है। इसमें चुनाव परिणामों को लेकर एक मनगढंत आकलन किया गया है। इसलिए सुशील आनंद ने इसको लेकर कहा कि, हमें शक है, यह बीजेपी के नेताओं और चुनाव प्रचार संभाल रही कंपनी ने किया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds