लॉगिन

छत्‍तीसगढ़ में प्रचार थमने से पहले राहुल-शाह सहित इन दिग्‍गज नेताओं का तूफानी प्रचार, यहां भरेंगे हुंकार

Raipur November 15, 2023 रिपोर्टर: shailesh
छत्‍तीसगढ़ में प्रचार थमने से पहले राहुल-शाह सहित इन दिग्‍गज नेताओं का तूफानी प्रचार, यहां भरेंगे हुंकार

छत्‍तीसगढ़ में प्रचार थमने से पहले राहुल-शाह सहित इन दिग्‍गज नेताओं का तूफानी प्रचार, यहां भरेंगे हुंकार

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 के तहत दूसरे चरण में 70 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए 15 नवंबर को शाम पांच बजे तक प्रचार-प्रसार का शोर थम जाएगा। इससे पहले छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों के शीर्ष नेतृत्व ने अपने दिग्गज नेताओं की दांव पर लगी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेता आज छत्‍तीसगढ़ दौरे पर आएंगे।

अमित शाह: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 नवंबर को तीन चुनावी सभा करेंगे। इनमें साजा विधानसभा में दोपहर 12:00 बजे सभा करेंगे। इसके बाद जांजगीर-चांपा विधानसभा में दोपहर 01:55 बजे सभा करेंगे। दोपहर 03:20 बजे कोरबा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। शाम को बिलासपुर के गांधी चौक से रोड शो करेंगे।

जेपी नड्डा: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 नवंबर को दो चुनावी सभा करेंगे। पहला कार्यक्रम हाई स्कूल मैदान आरंग में दोपहर 01: 25 बजे है। इसके बाद कलाकेंद्र मैदान अंबिकापुर में दोपहर 03:10 बजे चुनावी सभा करेंगे।

राहुल गांधी: राहुल 15 नवंबर को बेमेतरा के बीटीआइ मैदान में दोपहर 12 बजे कांग्रेस प्रत्याशी आशीष छाबड़ा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

अनुराग ठाकुर: केंद्रीय सूचना व प्रसारण, युवा मामले तथा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर 15 नवंबर को दो चुनावी सभा करेंगे। उनकी पहली जनसभा नवागढ़ में सुबह दोपहर 11: 10 बजे होगी। दूसरी जनसभा भिलाई के वैशाली नगर में दोपहर 01 :40 बजे होगी।

हिमंत बिस्वा सरमा: असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 15 नवंबर को प्रदेश में तीन चुनावी सभा करेंगे। पहली जनसभा दशहरा मैदान बलोदाबाज़ार, भाटापारा में सुबह 11 : 50 बजे से होगी। दूसरी जनसभा स्कूल मैदान पौनी, बिलाईगढ़ विधानसभा में दोपहर 01:15 बजे होगी और तीसरी जनसभा इन्द्रप्रस्थ मैदान मगरलोड, भैंसमुड़ी, विधानसभा सिहावा धमतरी में दोपहर 02:50 बजे होगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds