नाबालिग की सिर पर पत्थर मारकर हत्या, गांजा पीने के बाद दोस्तों के साथ हुआ था विवाद

राजनांदगांव : जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम बिरेझर में गांजा पीने के बाद दो दोस्तों ने मिलकर अपने नाबालिग दोस्त सोहन साहू (16 वर्ष) की सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। सोहन का शव गांव में नहर के पास मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की, जिसमें पता चला कि सोहन का गांव के लुकेश भठरी (28 वर्ष) और नीलकमल महाजन का गांजा पीने के बाद विवाद हुआ था। इसके बाद से लुकेश और नील फरार है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना बीते शनिवार की शाम करीब छह बजे की है। इससे पहले शनिवार सुबह मृतक सोहन, लुकेश और नील के साथ गांव में मिनी स्टेडियम में बैठकर गांजा पी रहे थे। तभी सोहन का लुकेश और नील के साथ पैसों के लेन देन की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद तीनों अपने घर चले गए थे। शाम करीब छह बजे सोहन गांव के बांधा नहर की ओर घूमने गया था, उसी समय लुकेश और नील भी वहां पहुंचे। सोहन को अकेला देख दोनों ने उसके साथ मारपीट की और सिर पर पत्थर मार दिया, जिससे मौके पर ही सोहन की मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों आरोपित लुकेश और नील फरार हो गए थे। जिन्हें सोमनी पुलिस ने सोमवार की गिरफ्तार कर लिया है।

नहर में मिला शव

घटना वाले दिन ही शाम को गांव के लोग नहर की ओर घूमने गए थे, तभी गांव वालों ने नहर में खून से लथपथ सोहन का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की, जिसमें पुलिस को पता चला कि सोहन का गांजा पीते समय लुकेश और नील के साथ विवाद हुआ था। तब पुलिस ने पता तलाश कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। सोमनी थाना प्रभारी कृष्णा पटले ने बताया कि दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपितों ने जुर्म करना स्वीकार किया है। दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जेल भेज दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button