आधुनिक भारत के वास्तुकार’, पंडित नेहरू को PM मोदी और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती देशभर में मनाई जा रही है। आज के दिन यानी 14 नवंबर, 1889 को पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। उनके सम्मान में ही नेहरू जयंती पर बाल दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पंडित नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचे और उन्हें पुष्प अर्पित किए।

‘आधुनिक भारत के वास्तुकार’

पंडित नेहरू की जयंकी पर कांग्रेस ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए एक संदेश साझा किया। पोस्ट में लिखा,पं. नेहरू, हमारे पहले प्रधान मंत्री, एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने प्रतिष्ठित कल्याणकारी राज्य और एक आत्मनिर्भर, औद्योगिक राष्ट्र की स्थापना की, जो कृषि विकास और विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति पर आधारित था। आज, हम ‘आधुनिक भारत के वास्तुकार’ की समृद्ध, अद्वितीय विरासत को संजोते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “हमारे पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।”

भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू का जन्म 1889 में प्रयागराज में हुआ था और वह देश के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी चेहरों में से एक थे।

पंडित जवाहरलाल नेहरू के एक विचार: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हिए सोशल मीडिया पर लिखा, पंडित जवाहरलाल नेहरू के एक विचार हैं – स्वतंत्रता की, प्रगति की, न्याय की। भारत माता को आज अपने ‘हिंद के जवाहरात’ के मूल्य पर अपवित्रता की याद दिलाएं, एक अलग तरह का, हर दिल में।

लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी थे पंडित नेहरू: मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पंडित नेहरू को याद करते हुए लिखा,”नागरिकता, देश की सेवा में है”  पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत को शून्य से शिखर तक के शासक, आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी और हमारे प्रेरणा स्रोत, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर शपथ।

उनके प्रगतिशील विचारों ने भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने और हर पाल देश की जनता को बिना किसी भेदभाव के, हमेशा के लिए देश को आगे बढ़ाने, सामूहिक रूप से रहने के लिए अलग करने की पेशकश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds