लॉगिन

सीएम भूपेश बघेल ने धमतरी में किया रोड शो, कहा कांग्रेस के पक्ष में है माहौल, इस बार तय है 75 पार

Politics November 11, 2023 रिपोर्टर: shailesh
सीएम भूपेश बघेल ने धमतरी में किया रोड शो, कहा कांग्रेस के पक्ष में है माहौल, इस बार तय है 75 पार

सीएम भूपेश बघेल ने धमतरी में किया रोड शो, कहा कांग्रेस के पक्ष में है माहौल, इस बार तय है 75 पार

धमतरी। छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के मतदान संपन्न हो गए हैं, सभी राजनितिक पार्टियां अपने-अपने चुनाव प्रचार में जुट गयी है। शनिवार को सीएम भूपेश बघेल धमतरी पहुंचे और जहां हेलीपैड पर कांग्रेसियों ने उनका जमकर स्वागत किया।

हेलीपैड से निकलकर वे विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना के बाद रोड शो किया। विंध्यवासिनी मंदिर से निकलकर रत्नाबांधा चौक तक रोड शो किया, रोड शो के बाद आमदी और भखारा में आयोजित दो जनसभा को संबोधित किया। सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई दी और कहा कि, कांग्रेस के पक्ष में माहौल बहुत अच्छा चल रहा है और कहा इस बार 75 पार तय।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds