लॉगिन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का छत्तीसगढ़ दौरा आज, सीतापुर में जनसभा को करेंगे संबोधित

Politics November 11, 2023 रिपोर्टर: shailesh
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का छत्तीसगढ़ दौरा आज, सीतापुर में जनसभा को करेंगे संबोधित

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का छत्तीसगढ़ दौरा आज, सीतापुर में जनसभा को करेंगे संबोधित

अंबिकापुर : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सीतापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 11 बजे सीतापुर के हाई स्कूल मैदान में सीतापुर भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो के पक्ष में आम सभा को संबोधित कर चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने समस्त भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में सभा में उपस्थित होने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहला चरण पूरा हो चुका है। वहीं अब 17 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ दौरा जारी है। सभी राजनीतिक पार्टी के दिग्गज नेता अपने प्रत्याशी के समर्थन में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सभा समेत रोड शो भी कर रहे हैं। इसी क्रम में आज रक्षामंत्री राजनाथ आ रहे हैं।

जहां तक पहले चरण के मतदान की बात है तो छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा के बीच 7 नवंबर को 70.87 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। पहले चरण के मतदान के दौरान बस्तर के सुकमा जिले में चुनाव ड्यूटी पर लगे केंद्रीय बलों और नक्सलियों के बीच झड़प की घटनाएं हुईं। इनमें पांच जवान घायल हुए थे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds