लॉगिन

भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पर हमला, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा राजधानी में है यह हाल तो प्रदेश की कानून व्यवस्था का अंदाजा लगा लीजिये”

Raipur November 10, 2023 रिपोर्टर: shailesh
भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पर हमला, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा राजधानी में है यह हाल तो प्रदेश की कानून व्यवस्था का अंदाजा लगा लीजिये”

भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पर हमला, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा राजधानी में है यह हाल तो प्रदेश की कानून व्यवस्था का अंदाजा लगा लीजिये”

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह आज चुनाव प्रचार के लिए तखतपुर, झलप रवाना हो गए। वे इन स्थानों पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। रवाना होने से पह”ले मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रायगढ़ के प्रत्याशी ओपी चौधरी को बड़ा आदमी बनाने कही है तो जरूर उन्हें आने वाले दिनों में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।

राजधानी रायपुर के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पर हमले को लेकर रमन सिंह ने कहा कि, राजधानी की ये हालत है कि सबसे सीनियर विधायक बृजमोहन अग्रवाल पर आक्रमण हो रहा है। इससे पता चलता है प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति कितनी चौपट हो गई है।

गुंडागर्दी पर उतारू हैं कांग्रेस कार्यकर्ता

अब कांग्रेस के कार्यकर्ता गुंडागर्दी पर उतारू हो गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान “भाजपा लाशों पर राजनीति करती है” पर रमन सिंह ने कहा- बीजेपी स्पष्ट और साफ राजनीति करती है, षड्यंत्र करने का काम कांग्रेस का है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds