कपूर के टुकड़े को इसके साथ रखने से मां दुर्गा होंगी प्रसन्न, धन की होगी वर्षा

ज्योतिष शास्त्र के जरिए जीवन की परेशानियों को दूर किया जा सकता है, इसलिए आज लोग ज्योतिष शास्त्र को बहुत गंभीरता से मानते हैं। ज्योतिष शास्त्र से काफी कुछ सीखने को और जानने को मिलता है। कपूर का उपाय कर आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सकता है। हम आपको इसका उपाय कैसे करना है यह बताने वाले हैं।

कपूर (Camphor) सकारात्मक उर्जा का प्रतीक है, इसलिए सनातन धर्म में हर पूजा व आरती में कपूर का उपयोग होता है। कपूर को जलाने से घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। घर से नकारात्मक उर्जा दूर हो जाती है।

कपूर से पूरी होगी मनोकामना

  सुबह नहाने के बाद सबसे पहला काम गुलाब का फूल लें और साथ में एक कपूर का टुकड़ा रख दें। शाम को रखे हुए कपूर के टुकड़े को मां दुर्गा को समर्पित कर दें। इसी दौरान मां दुर्गा से प्रार्थना करें। यह उपाय लगातार बिना रुके 43 दिनों तक करते रहें।

  रात के समय चांदी की एक कटोरी लें। उसमें लौंग और कपूर का टुकड़ा रखकर जला दें। इस कटोरी को घर के हर कोने में घुमा दें। ऐसा करने से घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा भाग जाएगी और सकारात्मक ऊर्जा भाग जाएगी।

  पितृ दोष से परेशान लोग घर के मंदिर में देसी घी में कपूर डुबोकर जलाएं। यह काम हर रोज सुबह और शाम को करना है। इस उपाय की मदद से पितृ दोष का हल हो जाएगा।

  आपके घर को बार-बार किसी की भी नजर लगती है तो आप कपूर का उपयोग कर सकते हैं। आपको कपूर को जलाकर रोज पूजा करनी चाहिए, जिससे बुरी नजर का प्रभाव खत्म हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds