लॉगिन

37वे राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ की महिला हैण्डबॉल टीम ने महाराष्ट्र को कराकर जीता कास्य पदक

Chhattisgarh November 9, 2023 रिपोर्टर: shailesh
37वे राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ की महिला हैण्डबॉल टीम ने महाराष्ट्र को कराकर जीता कास्य पदक

37वे राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ की महिला हैण्डबॉल टीम ने महाराष्ट्र को कराकर जीता कास्य पदक

रायपुर : छत्तीसगढ़ की महिला हैंडबॉल टीम ने गोवा में आयोजित 37 वें राष्ट्रीय खेल में महाराष्ट्र को हराकर कांस्य पदक जीता है। पहले सेट में संघर्षपूर्ण मुकाबले में महाराष्ट्र ने छत्तीसगढ़ को13-12 अंको से पराजित किया। दूसरे सेट में छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र को 15-12 अंको से पराजित किया।

एक एक सेट बराबर होने के पश्चात कांस्य पदक का फैसला टाई ब्रेक पेनल्टी शूट आउट के द्वारा किया गया जिसमें दोनों हो टीमें 4-4 अंको से बराबर पर रही। दूसरे टाई ब्रेक पेनाल्‍टी शूट आउट में छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र को 3-2 अंको से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया। छत्तीसगढ़ की ओर से सबसे अधिक प्रिया ने 8 अंक और आरती यादव ने 6 अंक हासिल किए।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds