लॉगिन

सीएम बघेल बोले- रमन सिंह को हारना चाहिए चुनाव, बंध गया बोरिया बिस्तर,सबको ठगने का किया काम

Chhattisgarh November 8, 2023 रिपोर्टर: shailesh
सीएम बघेल बोले- रमन सिंह को हारना चाहिए चुनाव, बंध गया बोरिया बिस्तर,सबको ठगने का किया काम

सीएम बघेल बोले- रमन सिंह को हारना चाहिए चुनाव, बंध गया बोरिया बिस्तर,सबको ठगने का किया काम

बिलासपुर : जिले की कोटा विधानसभा क्षेत्र के तेंदुआ में सीएम भूपेश बघेल ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि   पहले चरण की 20 विधानसभा सीटों में मतदान हो गया है, पहले चरण के चुनाव में राजनांदगांव से डॉ. रमन सिंह का बोरिया बिस्तर बंध गया है। सीएम बगेल ने कहा कि वो चुनाव हार रहे हैं।

आगे सीएम बघेल ने कहा कि रमन सिंह जैसे व्यक्ति को चुनाव हारना चाहिए, क्योंकि उन्होंने सबको ठगा है। प्रदेश में गरीबी बढ़ी, कुपोषण बढ़ा, सड़ा हुआ मोबाइल बांटा, वो सबमें कमीशन खाते थे और चाऊर वाले बाबा बने थे।

वहीं सीएम ने योग गुरु बाबा रामदेव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो आंख चपक कर नकली तेल को बेच देते थे। वहीं भाजपा सांसद रवि किशन के आवास वाले बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा है कि अमित साह ने मुझे चुनौती दी थी पंडरिया में और मैंने कहा था स्थान और समय दोनों आप तय कर लीजिए। भूपेश बघेल चुनौती से घबराता नहीं है, वो आवास पर बहस के लिए तैयार हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds