गुड़ाखू-तम्बाखू का अवैध रूप से परिवहन, तीन वाहनों के साथ 45 लाख का माल जप्त

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जीपीएम जिले में एसएसटी की टीम ने तम्बाकू और गुड़ाखू से भरे तीन कंटेनर ‘जप्त किया है। जप्त किए गए कंटेनर्स की कीमत 45 लाख रुपए बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए कंटेनर्स को अधिकारियों को सौंप दिया है।

बता दें कि, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार वाहनों की चेकिंग जारी है। इसी कड़ी में जीपीएम जिले में एसएसटी की टीम ने वाहनों की चेकिंग कर रही है। इस दौरान वहां पर तीन कंटेनर पहुंचे। चेकिंग करने पर तीनों वाहनों से गुड़ाखू-तंबाकू बरामद हुआ, जिसकी कीमत 45 लाख रुपए बताई जा रही है।

वाहन जप्त कर जीएसटी के अधिकारियों को सौंपा

पूछताछ में पता चला कि, कंटेनर्स दिल्ली से बेंगलुरु के लिए निकले हुए हैं। चालकों के पास ई-वे परमिट न होने के कारण पुलिस ने तीनों गाड़ियों को जप्त कर लिया और आगे की कार्यवाही के लिए जीएसटी के अधिकारियों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds