Chhattisgarh Phase first Voting : दंतेवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र कर्मा परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे मतदान केंद्र

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 (Chhattisgarh Assembly Election 2023) के प्रथम चरण के 20 सीटों में से 10 सीटों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. वहीं मतदान के लिए वोटर्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. सुबह से ही मतदाता अपने मतों का प्रयोग करने मतदान केंद्र के बाहर लंबी कतारें लगा कर खड़े हैं. वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच मतदान जारी है.

इस बीच दंतेवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र कर्मा, विधायक देवती कर्मा, जिलापंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, वर्षा ने अपने मत का प्रयोग किया. जिलापंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा भी मतदान केंद्र पहुंची.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds