लॉगिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की जनता के नाम लिखा पत्र, कहा , प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनते ही होगा गरीबों का विकास

Raipur November 3, 2023 रिपोर्टर: shailesh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की जनता के नाम लिखा पत्र, कहा , प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनते ही होगा गरीबों का विकास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की जनता के नाम लिखा पत्र, कहा , प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनते ही होगा गरीबों का विकास

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की जनता को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा है, प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनते ही गरीबों का विकास होगा। इस पत्र में कांग्रेस सरकार के घोटालों का भी उल्लेख किया गया है। अपने पत्र के प्रारंभ में श्री मोदी ने लिखा है- प्रभु श्री राम के ननिहाल की इस पावन धरा को आपके प्रधानसेवक का प्रणाम, इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 23 वर्ष पूरे हो रहे हैं। यह एक ऐसा समय है, जहां हर कोई ऊर्जा गतिशीलता और गौरव की नई सीमाओं को पार करने की इच्छा से भरा हुआ है।

ऐसे समय में मेरी आप सभी से करबद्ध अपील है कि भाजपा को आशीर्वाद दें और हमारी पार्टी को एक बार फिर दृढ़ संकल्प और नई ऊर्जा के साथ लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का अवसर दें। हमारी पार्टी का छत्तीसगढ़ से बहुत खास रिश्ता है। राज्य के लोग बड़े गर्व से याद करते हैं कि कैसे अटल जी ने यहां के लोगों, विशेषकर गरीबों, दलितों, पिछड़े और आदिवासी समुदायों के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से इस राज्य का निर्माण किया।

कांग्रेस राज में घोटाले ही घोटाले

कांग्रेस जहां अपना पंजा रखती है, वहां हजारों करोड़ रुपए के घोटाले होने लगते हैं। दस साल पहले, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब भी भारत हजारों करोड़ के घोटालों के दाग से घिरा हुआ था। दुनियाभर में लोगों को संदेह था कि क्या भारत आगे बढ़ पाएगा। ऐसे समय में आपने मुझे सेवा का अवसर दिया। हमने देश को लूटने वाले भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई की और ये कार्रवाई आज भी जारी है। इस प्रकार, भाजपा को दिया आपका वोट, छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने का वोट होगा।

कांग्रेस ने जनता के लिए कुछ नहीं किया

मोदी ने लिखा है- दुर्भाग्य से पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ की जनता को राज्यस्तर पर वह सुशासन नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। राज्य की कांग्रेस सरकार ने लोगों की इच्छाओं की कोई परवाह नहीं की। इसके बजाय, उन्होंने एक पार्टी के एटीएम के रूप में राज्य की सत्ता का दुरुपयोग किया है। छत्तीसगढ़ में सत्ता के गलियारे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, शासन में जड़ता और कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी वाली राजनीति से भरे हुए हैं। इससे राज्य की जनता बहुत परेशान है। कांग्रेस ने राज्य की जनता के लिए कुछ नहीं किया।यहां विकास के पैरामीटर्स लगातार गिर रहे हैं। राज्य भारी कर्ज में डूबा हुआ है, जिसका असर निश्चित रूप से यहां के युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य को टॉप गियर में शासन की आवश्यकता है, जबकि छत्तीसगढ़ को कांग्रेस की सरकार रिवर्स गियर में शासन का संचालन कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds