रिलायंस नहीं ये है देश में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी, सरकार को दिया छप्परफाड़ प्रॉफिट

नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हाल में अपना सितंबर तिमाही का रिजल्ट घोषित किया। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 27% बढ़कर 17,394 करोड़ रुपये पहुंच गया। क्या आप जानते हैं कि पिछले साल देश में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी कौन थी? इसका जवाब है एसबीआई (SBI)। इस सरकारी बैंक ने पिछले साल 50,232 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया। पिछले साल यानी फाइनेंशियल ईयर 2023 रिलायंस सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली कंपनियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही। इस दौरान कंपनी ने 44,205 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया।

एसबीआई रिसर्च के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2023 में सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली कंपनियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) रहा। इस बैंक ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में 44,109 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में टाटा ग्रुप को 39,106 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाकर दिया। रिलायंस के बाद टीसीएस (TCS) देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। कर्मचारियों की संख्या के हिसाब से यह देश की सबसे बड़ी कंपनी है। सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली कंपनियों की लिस्ट में ओएनजीसी (ONGC) पांचवें नंबर पर है। इस सरकारी कंपनी ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में 38,829 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया।

सरकार की झोली भरी

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) ने इस दौरान 36,397 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया और यह सबसे ज्यादा प्रॉफिटेबल कंपनियों की लिस्ट में छठे नंबर पर रही। इस तरह देश की तीन सरकारी कंपनियों एसबीआई, ओएनजीसी और एलआईसी ने पिछले साल सरकार को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक प्रॉफिट दिया। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने पिछले साल 31,897 करोड़ और वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd.) ने 27,356 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) का प्रॉफिट 23,268 करोड़ रुपये और आईटीसी लिमिटेड (ITC Ltd.) का 18,753 करोड़ रुपये रहा।

देश की दस सबसे प्रॉफिटेबल कंपनियां

कंपनी का नाम प्रॉफिट (करोड़ रुपये में)
एसबीआई 50,232
रिलायंस इंडस्ट्रीज 44,205
एचडीएफसी बैंक 44,109
टीसीएस 39,106
ओएनजीसी 38,829
एलआईसी 36,397
आईसीआईसीआई बैंक 31,897
वेदांता 27,356
इन्फोसिस 23,268
आईटीसी 18,753

स्रोत: एसबीआई रिसर्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds