पंडरिया विधानसभा : भाजपा प्रत्याशी ने की अनोखी पहल, क्षेत्र की विकास और सेवा के लिए अपनी ओर से जारी किया गारंटी सेवा संकल्प पत्र

कवर्धा : चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियां प्रदेश और देश स्तर पर घोषणा पत्र  जारी करते हैं। फिर वही घोषणा पत्र जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। लेकिन लीक से हटकर और राजनीति में एक नई मिसाल पेश करते हुए बीजेपी प्रत्याशी भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा के विकास और सेवा के लिए अपनी ओर से गारंटी सेवा-संकल्प पत्र जारी किया।

बीजेपी प्रत्याशी भावना बोहरा ने आज अपने निवास स्थान से पत्रकार वार्ता कर सेवा संकल्प पत्र का विमोचन किया। 2 पन्नों के सेवा-संकल्प पत्र में भावना बोहरा ने स्वास्थ्य, महिला, शिक्षा, युवा और किसान समेत धार्मिक क्षेत्रों में सेवा कार्य करने की गारंटी दी है। इस दौरान प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नवीन, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद और पंडरिया चुनाव प्रभारी राणा रणधीर सिंह और जिला अध्यक्ष अशोक साहू समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गारंटी सेवा संकल्प पत्र में की कुछ घोषणाएं

भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा ने अपने गारंटी सेवा संकल्प पत्र में कुछ घोषणाएं की है। इसमें उन्होंने महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए निशुल्क बस सेवा, स्वयं सहायता समूह के लिए भवन, मितानिनों के लिए भवन और महिलाओं के लिए कौशल केंद्र खोलने की बात कही है।

विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा समेत अन्य घोषणाएं शामिल

स्वास्थ्य सुविधा के लिए पंडरिया आवासीय भवन, पंडरिया विधानसभा में निशुल्क मोबाइल हेल्थ, पौथोलॉजी लैब का संचालन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वाटर कूलर की स्थापना करने की बात कही है। शिक्षा के क्षेत्र में पंडरिया के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा समेत अन्य घोषणाएं शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds