रायपुर : एआईसीसी के प्रदेश कांग्रेस मीडिया पर्यवेक्षक एवं वरिष्ठ नेता राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी ने कहा कि 20 अक्टूबर को मैं यहां आया था, तो मैंने नगरनार प्लांट बेचने के निर्णय को दिखाया था, और भाजपा को चुनौती दी थी इसके विनिवेश का निर्णय वापस लेने का आदेश दिखाये, जैसे अमित शाह जी ने कहा था।मैंने कहा था यह झूठ बोला जा रहा है, और चुनौती दी थी कि यदि ऐसा कोई निर्णय है तो मीडिया के सामने सार्वजनिक की जाय।परंतु आज 11 वां दिन है, अभी तक बीजेपी कोई आदेश दिखाने में असमर्थ है।
राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी ने कहा कि देवेन्द्र फडणवीस तेजी से बढ़ते हुये छत्तीसगढ़ और स्वतंत्र संग्राम में दिये गये बलिदान, विरासत, संस्कृति, आदि को उन्होंने श्री बघेल गजनी कहना छत्तीसगढ़ का अपमान साथ छत्तीसगढ़ियों का अपमान है। देवेन्द्र फडणवीस पहले अपने गिरेबान को छांके जो पहले जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री थे उसी प्रदेश में उपमुख्यमंत्री बन कर महाराष्ट्र को लूटने का काम कर रहे है। सत्ता लोलुप्ता के प्रतीक बन गये है। कल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गजनी कहा गजनी एक विलेन था उसकी तुलना छत्तीसगढ़ की जनता के दो तिहाई बहुमत से बनी सरकार के मुखिया से करना छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान है।
राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के किसानों के, युवाओं के, आदिवासियों सर्वसमाज के नायक है, वे राज्य की ओबीसी समाज का अभिमान है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गजनी बोलकर देवेन्द्र फडणवीस राज्य के सर्वहारा वर्ग का अपमान किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तो जनता से किये अपने सारे वायदो को पूरा किया। हमारी सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 95 प्रतिशत वायदों को पूरा किया है। हम किसी भी जनप्रतिनिधि को गजनी की उपाधि देने के खिलाफ है लेकिन यदि फडणवीस वायदो को भूलने का आधार बनाते है तो उन्हें गजनी की तुलना मोदी जी से करनी चाहिये। जो जनता से किये हर वादे को भूल चुके हैं। 15-15 लाख रुपया खाता में आएगा, अच्छे दिन आएंगे, 100 दिन में महंगाई कम होगी, 30 रु. 35 रु. में डीजल-पेट्रोल मिलेगा, हवाई चप्पल पहनने वाले गरीबो को हवाई यात्रा कराने का वादा किये थे, भारत के एक सैनिक के बदले पाक के दस सैनिको के सिर काट कर लाने का वादा किये थे।
2022 में किसानों की आय दोगुनी होगी, स्वामीनाथन कमेटी के सिफारिश के अनुसार उपज की लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य मिलेगा।
राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी ने कहा कि युवाओं को दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष मिलेगा, 100 दिन में महंगाई कम होगी। बेटी सुरक्षित होगी। बुलेट ट्रेन चलेगा सहित अनेक वादा किया गया था और सत्ता मिलते ही उन वादों को जुमला बताकर जनता का उपहास उड़ाया गया है। कांग्रेस जो कहती है उसको पूरा करती है।
2018 में किए वादों में से को पूरा की है और 2023 के चुनाव में जो वादा किया जा रहा है वह भी पूरा किया जाएगा। जनता की खुशहाली से भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है कि कांग्रेस प्रदेश की जनता के हित में घोषणा कर रही है और भाजपा के पास प्रदेश की जनता के लिए ना कोई विजन है, ना कोई योजना है, सिवाय जुमला के।देवेन्द्र फडणवीस चोरी की सरकार में उपमुख्यमंत्री है। मुख्यमंत्री से उपमुख्यमंत्री बनाने के बाद वे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे है। इस लिये वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे है।
चोरी की सरकार में उपमुख्यमंत्री बने देवेंद्र फडणवीस को कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार से सीखना चाहिये कि जनता से किया गया वायदा कैसे निभाया जाता है। कांग्रेस ने 2018 में जनता से जो वायदा किया था मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उसमें 95 प्रतिशत से अधिक वायदों को पूरा किया। यही कारण है प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। कांग्रेस ने जो कहा था भूपेश सरकार ने वह सब किया। जनता को इसीलिये कांग्रेस के वायदों पर भरोसा भी हो रहा है। इस चुनाव में भी कांग्रेस जो घोषणा कर रही जनता उसको पूरा होने की गारंटी मान रही है।