लॉगिन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बस्तर दौरा आज, तीन विधानसभाओं में जनता को करेंगे संबोधित

Politics October 31, 2023 रिपोर्टर: shailesh
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बस्तर दौरा आज, तीन विधानसभाओं में जनता को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बस्तर दौरा आज, तीन विधानसभाओं में जनता को करेंगे संबोधित

रायपुर- सीएम भूपेश बघेल दो दिवसीय बस्तर दौरे पर रहने वाले हैं। चुनाव से पहले उनका तूफानी अभियान शुरू हो गया है। सुबह 11.30 बजे रायपुर से बस्तर के लिए रवाना हो जाएंगे। बस्तर में तीन विधानसभा सीटों पर वोट के लिए जनता को संबोधित करेंगे।

बता दें, पहली सभा नारायणपुर विधानसभा के भनपुरी में करेंगे। इसके बाद बस्तर विधानसभा के बकावण्ड में दूसरी सभा करेंगे। चित्रकोट विधानसभा के कुरेंगा में तीसरी सभा करेंगे। आज रात जगदलपुर में सीएम बघेल विश्राम करने वाले हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds