बिलासपुर : बेलतरा विधानसभा में सभी दलों के प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद चुनाव बेहद दिलचस्प हो चला है, वर्तमान स्थिति में चुनाव कांग्रेस-बसपा और भाजपा के बीच ही जबरदस्त मुकाबला होने से आसार नजर आ रहे है| बेलतरा से कांग्रेस पार्टी से टिकिट की दावेदारी कर रहे त्रिलोक श्रीवास ने भी कांग्रेस प्रत्याशी का खुलकर समर्थन किया है वही त्रिलोक श्रीवास समर्थक भी कांग्रेस के पक्ष में जनसंपर्क कर प्रत्याशी को जीत दिलाने की पुरजोर अपील कर रहे है|
बेलतरा विधानसभा में कांग्रेस ने विजय केशरवानी को प्रत्याशी बनाया है, भाजपा ने सुशांत शुक्ला को अपना प्रत्याशी घोषित किया जबकि बसपा ने रामकुमार सूर्यवंशी को टिकिट दिया है, राजनितिक समीकरण पर अगर नजर डाले तो यहाँ से वर्तमान परिस्थिति में बेलतरा से कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के चुनाव नहीं लड़ने से कांग्रेस प्रत्याशी विजय केशरवानी मजबूत स्थिति में है और आगे चल रहे है वही बसपा प्रत्याशी रामकुमार सूर्यवंशी से उनकी सीधी टक्कर हो रही है, भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला तीसरे पायदान पर खिसक गए है|
क्षेत्र में कांग्रेस का है जबरदस्त जोर
कांग्रेस की स्थिति का अगर आकलन किया जाए तो बेलतरा की जनप्रिय नेता त्रिलोक श्रीवास का कांग्रेस प्रत्याशी विजय केशरवानी का समर्थन करने की वजह से केशरवानी को मजबूती मिली है वही त्रिलोक त्रीवास व उनके समर्थक भी पिछले कई दिनों से विजय केशरवानी के पक्ष में लगातार प्रचार कर रहे है यहाँ से कांग्रेस मजबूत स्थिति में है अगर भाजपा प्रत्याशी की बात करे तो सुशांत शुक्ला एक फायरब्रांड नेता के के रूप में बनकर उभर सकते थे मगर पार्टी से दावेदारी कर रहे नेता इनके पक्ष में जूझकर काम नहीं कर रहे है जिससे इनकी मजबूती नहीं माना जा रहा है और यह सीट भाजपा के खाते से खिसकती नजर आ रही है| भाजपा में साहू समाज भी टिकिट की मांग पार्टी से किए थे मगर साहू समाज से प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से साहू समाज भी भाजपा से नाराज चल रहे है|
बसपा प्रत्याशी रामकुमार सूर्यवंशी भी बेहद मजबूत स्थिति में है, इस सीट की अगर जातिगत समीकरण की ओर ध्यान दे तो यहाँ से एससी समाज के कुल मतदाता लगभग 52 हजार है वही सूर्यवंशी समाज के 35 हजार मतदाता है ऐसे में अगर बसपा प्रत्याशी रामकुमार सूर्यवंशी का पडला यहाँ से भारी नजर आ रहा है|