मनेन्द्रगढ़ : छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों का बिगुल बज चूका है, दोनों ही पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया हैं. चुनावी रण में राजनितिक बयानबाजी भी तेज हो गयी है। कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो ने केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह को लेकर विवादित बयान दिया है।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि, बेटियों को शादी के बाद मायके आना अशुभ होता है, बिटिया की एक बार विदाई हो जाने के बाद दोबारा वापस नहीं आती है। केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह जी यहां शादी के बाद आई है तो इसे अशुभ माना जायेगा।