लॉगिन

छत्‍तीसगढ़ में दिग्‍गजों के दौरे शुरू, दो नवंबर को पीएम मोदी तो 30 अक्‍टूबर को आएंगी प्रियंका और देवेंद्र फडणवीस

Raipur October 29, 2023 रिपोर्टर: shailesh
छत्‍तीसगढ़ में दिग्‍गजों के दौरे शुरू, दो नवंबर को पीएम मोदी तो 30 अक्‍टूबर को आएंगी प्रियंका और देवेंद्र फडणवीस

छत्‍तीसगढ़ में दिग्‍गजों के दौरे शुरू, दो नवंबर को पीएम मोदी तो 30 अक्‍टूबर को आएंगी प्रियंका और देवेंद्र फडणवीस

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। 29 अक्टूबर को प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी सभा लेंगे। वहीं 30 नवंबर को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी सभा लेंगी। इसके बाद दो नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे।

पहले चरण के सात नवंबर को होने वाले मतदान से पहले प्रधानमंत्री कांकेर और दुर्ग में में सभा ले सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी पिछले चार महीने में छत्तीसगढ़ में चार बार आ चुके हैं। हालांकि पिछले के हर दौरे का उद्देश्य राजनीतिक रहा है, मगर उन्होंने इस बीच प्रदेश की जनता के लिए करोड़ों के कार्यों की शुरुआत भी की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा डोंगरगढ़ विधानसभा के ठेलकाडीह गांव में सभा को संबोधित करेंगे। खैरागढ़, छुईखदान, गंडई, पंडरिया में भी सभा और रैली करेंगे।

लगातार दूसरे दिन राहुल लेंगे सभा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार दूसरे दिन रविवार की दोपहर एक बजे राजनांदगांव में तथा दोपहर 2.50 बजे कवर्धा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। राहुल एक बार फिर यहां से कोई नई घोषणा कर सकते हैं। चुनावी वर्ष में कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं से एक-एक घोषणा करा रही है। इधर, प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष चरणदास महंत रविवार दोपहर 12.50 बजे राजनांदगांव व दोपहर 2.40 बजे कबीरधाम में सभा को संबोधित करेंगे।

कल आएंगी प्रियंका और देवेंद्र फडणवीस

कांग्रेस नेत्री प्रियंका 30 अक्टूबर प्रदेश के खैरागढ़ और बिलासपुर में चुनावी सभा लेंगी। वह जालबंधा, खैरागढ़ में दोपहर 12.30 बजे और पुलिस ग्राउंड, बिलासपुर में दोपहर 2.30 बजे चुनावी सभा लेंगी। वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की 30 अक्टूबर को धमतरी में सुबह साढ़े ग्यारह बजे और रायपुर में दोपहर डेढ़ बजे चुनावी सभा होगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds