लॉगिन

सीएम भूपेश ने कहा- ईवीएम में नहीं होना चाहिए नोटा का विकल्प, चुनाव परिणामों पर पड़ता है असर

Raipur October 29, 2023 रिपोर्टर: shailesh
सीएम भूपेश ने कहा- ईवीएम में नहीं होना चाहिए नोटा का विकल्प, चुनाव परिणामों पर पड़ता है असर

सीएम भूपेश ने कहा- ईवीएम में नहीं होना चाहिए नोटा का विकल्प, चुनाव परिणामों पर पड़ता है असर

रायपुर : ईवीएम में नोटा के विकल्प पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नोटा का विकल्प ही नहीं होना चाहिए। इससे चुनाव परिणामों पर असर पड़ता है। रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि नोटा के विकल्प पर चुनाव आयोग को पुर्नविचार करना चाहिए।

कई बार जीत-हार से अधिक मत नोटा को मिल जाता है। इससे चुनाव परिणाम पर असर पड़ता है उल्लेखनीय है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में 2.82 लाख नोटा वोट पड़े थे।

भूपेश ने साधा – पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद पर निशाना

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर पर पलटवार करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पद से क्यों हटाया? वे तो सबसे विद्वान मंत्री थे, उन्हें हटाने का कारण क्या है? रमन सिंह कहते हैं कि सत्ता में आने पर कांग्रेसियों को उलटा टांग देंगे तो मैं कहता हूं उल्टा तो उन्हें टांगना चाहिए, क्योंकि उनके कार्यकाल के दौरान कई भ्रष्टाचार हुए। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही रविशंकर प्रसाद ने दुर्ग में पुराना गंज मंडी में ईडी मामले पर भूपेश सरकार पर निशाना साधा था।

आप,जकांछ भाजपा की बी टीम

भाजपा पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही है,बल्कि इन नेताओं को लड़ा रही है। जकांछ, आप जैसी पार्टियां भाजपा की बी टीम है। कांग्रेस के वोट को काटने के लिए इन्हें लड़ाया जा रहा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds