लॉगिन

जोगी कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, रेणु जोगी कोटा व बहु ऋचा जोगी अकलतरा से लड़ेगी चुनाव

Raipur October 25, 2023 रिपोर्टर: shailesh
जोगी कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, रेणु जोगी कोटा व बहु ऋचा जोगी अकलतरा से लड़ेगी चुनाव

जोगी कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, रेणु जोगी कोटा व बहु ऋचा जोगी अकलतरा से लड़ेगी चुनाव

रायपुर : विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 11उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। इससे पहले पहली सूची में 46 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया था। इस बार रेणु जोगी को कोटा से और बहु ऋचा जोगी को अकलत रा से प्रत्याशी बनाया गया है। हालांकि अमित जोगी को लेकर अब भी सस्पेंस चल रहा है।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के केन्द्रीय चुनाव समिति के द्वारा छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव-2023 हेतु प्रत्याशियो की द्वितीय सूची के अनुसार प्रेमनगर से जगलाल सिंह देहाती, पाली तानाखार से छत्रपाल सिंह कंवर, कोटा श्रीमती रेणु जोगी, बिलासपुर से अखिलेश पाण्डेय, मस्तुरी से चांदनी भारद्वाज, अकलतरा से श्रीमती ऋचा जोगी, जैजेपुर से टेकचंद चंद्रा, कसडोल से बाबा मनहरण गुरुसाई, रायपुर ग्रामीण मनोज बंजारे, गुंडरदेही से राजेन्द्र कुमार राय, भिलाई नगर से जाहिर खान के नाम शामिल है |

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds