लॉगिन

मनेन्द्रगढ़ विधानसभा : टिकिट ना मिलने से नाराज विधायक जायसवाल ने थामा गोंगपा का हाथ

Politics October 22, 2023 रिपोर्टर: shailesh
मनेन्द्रगढ़ विधानसभा : टिकिट ना मिलने से नाराज विधायक जायसवाल ने थामा गोंगपा का हाथ

मनेन्द्रगढ़ विधानसभा : टिकिट ना मिलने से नाराज विधायक जायसवाल ने थामा गोंगपा का हाथ

मनेन्द्रगढ़: छत्तीसगढ़ में विधायकों के टिकट काटे जाने पर अब पार्टी में बगावत शुरू हो गयी है। कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल ने मनेन्द्रगढ़ विधानसभा से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से चुनाव चुनाव लड़ने का मन बना लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनेन्द्रगढ़ से कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल को इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। टिकट ना मिलने से नाराज विधायकों ने दूसरी पार्टियों की तरफ अपना रुख मोड़ना शुरू कर दिया है।

नाराजगी की इसी कड़ी में मनेंद्रगढ़ के विधायक विनय जायसवाल ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम विनय जायसवाल को गोंडवाना प्रत्याशी बनाये जाने की घोषणा करेंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds