लॉगिन

VIDEO : बिल्ली की दरवाजा खोलने की Skills देखकर लोग हैरान, बोले- इसमें आइंस्टाइन की आत्मा है!

Viral October 21, 2023 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : बिल्ली की दरवाजा खोलने की Skills देखकर लोग हैरान, बोले- इसमें आइंस्टाइन की आत्मा है!

VIDEO : बिल्ली की दरवाजा खोलने की Skills देखकर लोग हैरान, बोले- इसमें आइंस्टाइन की आत्मा है!

इंटरनेट की दुनिया में बिल्लियों के फनी वीडियो और मीम्स आपने खूब देखे होंगे। लेकिन बिल्लियां सिर्फ क्यूट और फनी नहीं होती। वह बहुत तेजतर्रार और समझदार भी होती हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही बिल्ली का वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल, इस बिल्ली ने अपनी स्मार्टनेस का ऐसा उदाहरण पेश किया है कि इंटरनेट की जनता दंग रह गई! बहुत से लोग तो इस वीडियो को एक नहीं बल्कि कई बार देख रहे हैं, और इस बात पर विश्वास करने की कोशिश कर रहे हैं कि बिल्ली ऐसा भी कर सकती है। इस कैट ने अपनी समझदारी से बंद दरवाजे को पलभर में खोलकर दिखाया है। कैसे? यह आप वायरल वीडियो देखकर समझ जाएंगे।

जब बिल्ली ने दिखाई गजब की स्मार्टनेस

यह क्लिप 45 सेकंड का है जिसमें एक बिल्ली अपने दिमाग का यूज करके बंद दरवाजे को खोलती नजर आ रही है। वह सबसे पहले दरवाजे के लॉक को खोलने की तमाम कोशिश करती है। जब एक तरीके से लॉक नहीं खुलता तो वह दूसरा जुगाड़ लगाती है, और सफल रहती है। अंत में दरवाजे का हैंडल पकड़कर उसे ओपन कर बाहर निकल जाती है। उसकी इसी समझदारी को एक शख्स कैमरे में कैप्चर कर लेता है। अब वही वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। तमाम यूजर बिल्ली की स्मार्टनेस देखकर दंग रह गए हैं।

इस बिल्ली ने कर दिया इंटरनेट को हैरान

यह वीडियो माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर @catshouldnt नाम के हैंडल से 19 अक्टूबर को पोस्ट किया गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा – इस बिल्ली का बहुत क्लियर लॉजिक है। मैं हैरान हूं! खबर लिखे जाने तक 95 लाख व्यूज, 90 हजार से ज्यादा लाइक्स और सैकड़ों कमेंट मिल चुके हैं। इतना ही नहीं लगभग 14 हजार यूजर्स ने इस क्लिप को री-पोस्ट किया है। एक शख्स ने लिखा – बिल्लियों की दुनिया में यह आइंस्टाइन है। वहीं दूसरे ने कहा कि लोग चौंक जाते हैं जब जानवर दिखाते हैं कि वह कितने स्मार्ट हैं। इसके अलावा तमाम यूजर बिल्ली की समझदारी देखकर हक्के-बक्के रह गए।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds