‘आंख मिचौली’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी मृणाल ठाकुर की फिल्म

मुंबई : ‘ओएमजी’ और ‘102 नॉट आउट’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके उमेश शुक्ला अपनी आगामी फिल्म ‘आंख मिचौली’ को लेकर सुर्खियों में हैं। उमेश की इस बहुप्रतीक्षित पारिवारिक मनोरंजन फिल्म की नई रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। फिल्म की कहानी एक भारतीय शादी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें दो बेमेल परिवारों की पागल चाल दर्शकों को कभी हंसाएगी तो कभी रुलाएगी। फिल्म, दर्शकों को हंसी, नाटक और भावनाओं की एक आनंदमय यात्रा पर ले जाने का वादा करती है।

‘आंख मिचौली’ की नई रिलीज डेट

‘आंख मिचौली’  के निर्माताओं ने फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की है। फिल्म की कहानी फैंस को इस त्योहारी सीजन में हंसी का फुल डोज देने के लिए तैयार है। ‘आंख मिचौली’,  3 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इसमें परेश रावल, मृणाल ठाकुर, अभिमन्यु, शरमन जोशी, दिव्या दत्ता, अभिषेक बनर्जी, दर्शन जरीवाला, ग्रुशा कपूर और विजय राज जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं।

‘आंख मिचौली’ के लेखक, निर्माता, निर्देशक

‘आंख मिचौली’  का संगीत भी बेहद प्रभावशाली होने वाला है, क्योंकि इसे बेहद प्रतिभाशाली जोड़ी सचिन-जिगर ने बनाया है। उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित, जीतेंद्र परमार द्वारा लिखित और सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस, उमेश शुक्ला और आशीष वाघ के मैरी गो राउंड स्टूडियो द्वारा निर्मित, ‘आंख मिचोली 3’ नवंबर को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds