वृहस्पत सिंह की टिकिट कटने पर उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा, मेरी वजह से नहीं कटी टिकिट, कांग्रेस ने सर्वे के हिसाव से टिकिट बांटे

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के 86 और कांग्रेस के 83 उम्मीदवार मैदान में उतर चुके हैं। कांग्रेस की दूसरी सूची बुधवार की शाम आई। इस सूची को लेकर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा है कि, रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह का टिकट मेरी वजह से नहीं कटा है। उन्होंने कहा कि, वहीं 7 नाम जो बचे हैं, उन पर भी मंथन चल रहा है। जल्द ही वो भी नाम आ जाएंगे। वहीं 10 विधायकों की टिकट कटने पर सिंहदेव ने कहा कि, सर्वे ही इसका आधार था, सर्वे का ज्यादा प्रभाव रहा। सर्वे के हिसाब से टिकट बाटें गए हैं।

विधायकों की टिकट कटने पर बीजेपी के आरोप को लेकर सिंहदेव ने कहा कि अपना अपना तर्क सब देते हैं। हमको लगता है जो जितने की स्थिति में हैं उनको टिकट देना है, कांग्रेस ने काम अच्छा किया है। इसके बाद भी कांग्रेस नहीं जीतेगी तो काम करने का कोई अर्थ नहीं रहेगा।

जिनके जीतने के चांसेज कम थे उनकी टिकट कटी

छन्नी साहू और बृहस्पति सिंह की टिकट कटने पर उन्होंने कहा कि टिकट मिलने का आधार सर्वे था। बृहस्पत सिंह की टिकट मेरे वजह से कटी ऐसा नहीं है। सर्वे में आया होगा इनके जीतने के चांस कम हैं, तब कटा होगा। चुन्नी के साथ भी कहीं न कहीं ऐसी बात हुई होगी। केंद्रीय नेताओं के दौरे और अमित शाह के बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इसमें चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए। प्रशासन उनके हाथ में है, चुनी हुई सरकार के नियंत्रण में प्रशासन नहीं है। बयान जो भी दे रहे हैं उनको संज्ञान में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds