छत्तीसगढ़ बॉर्डर में लाखो के नकदी के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार

बसना : विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर पुलिस हाई अलर्ट पर है। चुनावी राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में लगातार चेकिंग जारी है। महासमुंद जिले के बसना में 2 संदिग्ध व्यक्तियों से 6 लाख 95 हजार रुपए बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आचार संहिता लागू होने के बाद से चुनावी राज्यों के सरहदी क्षेत्रों की सघन जांच की जा रही है। छत्तीसगढ़- ओडिशा बार्डर रेहटीखोल जांच नाका के पास पुलिस ने महाराष्ट्र के उमेश ऑओंकर और नीलेश शरदराव से 6 लाख 95 हजार रुपए बरामद किया है। वे दोनों मारुति वेगनआर कार में कैश लेकर जा रहे थे। उनके ‘पास इन पैसों का कोई वैध दस्तावेज भी नहीं हैं। जप्त किए गए नोट में 500, 200, 00 और 50 रुपए शामिल हैं। वहीं पुलिस दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds