हथेली की ये रेखा बताती है, कैसी रहेगी वैवाहिक जिंदगी, प्रेम संबंधों के भी मिलते हैं संकेत

हस्तरेखा विज्ञान में यह मान्यता है कि व्यक्ति के कर्म के आधार पर ही हाथों की लकीरें तय होती है और कर्म के अनुसार ही व्यक्ति को फल मिलता है। ऐसे में हाथ की लकीरों से किसी भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में पता किया जा सकता सकता है। हस्तरेखा के जानकार आशीष उपमन्यु के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति के वैवाहिक व प्रेम संबंधों के बारे में भी हस्तरेखा शास्त्र में विस्तार से उल्लेख किया गया है।

विवाह संबंधों में विवाद

हस्त रेखा शास्त्र में बताया गया है कि यदि किसी जातक की हथेली में विवाह रेखा आगे बढ़ते हुए आखिर में सांप की जीभ की तरह दो हिस्सों में विभक्त हो जाती है तो ऐसे लोगों के वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति निर्मित हो जाती है। पारिवारिक जीवन में छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता है और कई बार तलाक तक की स्थिति निर्मित हो जाती है।

विवाह टूटने के ये भी संकेत

आशीष उपमन्यु के मुताबिक, यदि दोनों हाथों में विवाह रेखाएं दो हिस्सों में बंट जाती है तो शादी टूटने की कगार पर पहुंच जाती है। विवाह रेखा कटी होना वैवाहिक संबंधों के लिए शुभ नहीं मानी जाती है। विवाह रेखा स्पष्ट और गहराई वाली होती है तो इससे दांपत्य जीवन अच्छा बीतता है।

प्रेम संबंधों में सफलता

हस्त रेखा ज्योतिष के मुताबिक, के विवाह रेखा के अंत में त्रिशूल के समान चिह्न दिखाई देता है तो जीवनसाथी बहुत अधिक प्रेम करने वाला मिलता है। प्रेम विवाह में सफलता मिलती है। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा और हृदय रेखा के बीच की दूरी बहुत ही कम है तो ऐसे लोगों का विवाह कम उम्र में हो जाता है। यदि महिला के हाथ में विवाह रेखा के शुरुआत में ही द्वीप का निशान होता है तो प्रेम संबंधों या विवाह के बाद धोखा मिलने की आशंका बनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds