सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,8 लाख का ईनामी नक्सली ढेर, एके 47 रायफल बरामद

बीजापुर : बीजापुर जिले में हुए मुठभेड़ में मद्देड एरिया कमेटी के सचिव और नक्सली नेता नागेश पदम की मौत सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है। नागेश पदम की मौत नक्सलियों पर बड़ी चोट माना जा रहा है। बीजापुर एसपी के अनुसार इस सफलता के बाद चुनाव कराने में आसानी होगी लेकिन अभी नक्सलियों का पूरा सफाया होना बाकी है।

बता दें कि सुबह मह्देड़ के जंगलों में डी आरजी बस्तर फाइटर एसटीएफ और केरिपुब 170  की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान बंदेपारा के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में नक्सल कमांडर नागेश पदम को ढेर कर दिया गया। घंटों फायरिंग के बाद मृतक नक्सली का शव बरामद किया गया।डीवीसीएम नागेश पदम पर 108 स्थायी वारंट लंबित हैं और उस पर 8 लाख का इनाम भी था।

घटनास्थल से बरामद हुआ ये सामान

मुठभेड़ के बाद एरिया सर्चिंग के दौरान एके 47 रायफल, एके 47 की 03 मैग्जिन, एके 47 के 54 राउण्ड, विस्फोटक, दवाईयां, माओवादी साहित्य, वर्दी, बैनर, सोलर पैनल, इलेक्ट्रीक वायर और अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds