पटाखा फैक्टरी में बड़ा धमाका, दो की मौत कई घायल, तीन मकान धराशायी, राहत-बचाव कार्य जारी

मेरठ : मेरठ के लोहिया नगर स्थित एक मकान में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पटाखा फैक्टरी में हुए जोरदार विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना तेज था कि जिस मकान में पटाखे बन रहे थे उसके साथ ही आस पास के दो-तीन मकान और धराशायी हो गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि कई घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

बताया कि मकान में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। धमाका इतना जबरदस्त था कि 33 केवी की लाइन के खंभे भी टूट गए। सड़क पर जा रहे कई लोग घायल हो गए। करीब 3 से 4 किमी तक आस पास के मकान धमाके से हिल गए। जो मकान धराशायी हुआ है वह किसी संजय गुप्ता का बताया जा रहा है जो गौरव त्यागी नाम के व्यक्ति ने किराए पर ले रखा था। पुलिस मौके पहुंचकर छानबीन कर रही है।

पटाखे बनाने का कार्य जिस जगह चल रहा था वह सत्यकाम स्कूल के पास ही है। विस्फोट स्कूल के समय से पहले हुआ अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। विस्फोट से तीन मकान गिरने के साथ दूरदराज तक के मकान भी हिल गए। सत्यकाम स्कूल के अलावा आसपास के सभी मकानों के शीशे टूट गए। मौके पर अफरातफरी मची है। गंभीर रूप से झुलसे कई घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मलबे से बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds