चोरी के शक में युवक की बेदम पिटाई करने वाले आरोपित गिरफ्तार

रायपुर : टिकरापारा थाना क्षेत्र में चोरी के शक में युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो में छह से सात युवक एक युवक को घेरे हुए हैं। वहीं मुख्य आरोपित शाहरुख एक युवक को डंडे से पीट रहा है। पीडि़त युवक श्याम खुद को बचाने के लिए चिल्ला रहा है।

वहीं आरोपित उसे डंडे से पीट रहा है। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपित का जुलूस भी निकाला। जानकारी के अनुसार युवक को दुकान में चोरी के शक में पीटा जा रहा था।

टिकरापारा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ब्रिज नगर का मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद आरोपित शाहरुख हो गिरफ्तार कर लिया गया है। शाहरुख की मोबाइल की दुकान रवि भवन में है। श्याम नाम का युवक उसकी दुकान में काम करता था।

शनिवार की रात आरोपित शाहरुख ने श्याम को बुलाया और उस पर दुकान में चोरी करने का आरोप लगाया। युवक ने पूरी तरह से मना कर दिया। इसके बाद युवक की डंडे से ताबड़तोड़ पिटाई कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds