इजरायल ने अलजजीरा पर लगाए गंभीर आरोप, संचार मंत्री ने की स्थानीय ब्यूरो को बंद करने की मांग

यरुशलेम : इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस बीच, इजरायल के संचार मंत्री श्लोमो करही ने रविवार को अल जज़ीरा न्यूज चैनल पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे बंद करने की मांग की है। संचार मंत्री ने कहा कि वह अल जज़ीरा के स्थानीय ब्यूरो को संभावित रूप से बंद करने की मांग की और कतरी समाचार स्टेशन पर हमास समर्थक को उकसाने और गाजा से संभावित हमले के लिए इजरायली सैनिकों के चाल को उजागर करने का आरोप लगाया।
श्लोमो करही ने कहा कि अल जज़ीरा को बंद करने के प्रस्ताव की इजरायली सुरक्षा अधिकारियों ने समीक्षा की थी। अब कानूनी विशेषज्ञों द्वारा इसकी समीक्षा की जा रही थी। करही ने आगे कहा कि वह इसे बाद में कैबिनेट में लाएंगे। वहीं, अल जज़ीरा और दोहा सरकार ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।
करही ने इजरायल के आर्मी रेडियो को बताया, “यह एक ऐसा स्टेशन है जो उकसाने का काम करता है, यह एक ऐसा स्टेशन है जो लोगों के एकत्रित क्षेत्रों (गाजा के बाहर) में सैनिकों की हरकतों को फिल्माता है … जो गाजा के लोगों को इज़रायल के नागरिकों के खिलाफ उकसाता है।”