VIDEO : तिरुवन्नामलाई में कार और लॉरी की भीषण टक्कर में सात की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की

चेंगम : तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले के चेंगम के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। यह घातक घटना तब घटी जब एक कार और लॉरी की आमने-सामने टक्कर हो गई।
#WATCH | Tamil Nadu: 7 people died after a car collided with a Lorry at Chengam in Thiruvannamalai District this morning. Chengam Police registered a case and investigation is underway: Chengam Police pic.twitter.com/VL7WVxDWwr
— ANI (@ANI) October 15, 2023
टक्कर इतनी जोरदार थी की सभी सातों की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ितों की पहचान की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे।
हिरासत में लॉरी ड्राइवर
चेंगम पुलिस इस सड़क दुर्घटना की जांच में जुट चुकी है। पुलिस ने जानकारी दी कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस हादसे में लॉरी चालक की जान बच गई है, उसे मामूली चोट आई है। लॉरी चालक को फिलहाल हिरासत में लिया गया है।