कांग्रेस की पहली सूची में 30 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, जानिए इससे जुड़ी 10 बड़ी बातें

रायपुर :  छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने नवरात्र के पहले दिन उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली सूची में 30 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इसमें मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सभी मंत्रियों और प्रदेश के बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। हालांकि कांग्रेस की इस लिस्‍ट में मंत्री गुरु रुद्र कुमार की सीट बदल दी गई है। गुरु रूद्रकुमार इस बार नवागढ़ से चुनाव लड़ेंगे।

आइए जानते हैं कांग्रेस प्रत्‍याशियों की जारी पहली लिस्‍ट की 10 बड़ी बातें-

– मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

– डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम मंत्री को छोड़कर कांग्रेस ने बाकी सभी मंत्रियों की टिकट जारी कर दी है।

– सांसद दीपक बैज को भी विधानसभा चुनाव में टिकट मिला है।

– नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे का टिकट कटा, उनके स्थान पर गुरु रूद्र कुमार को दिया गया मौका।

– बस्तर संभाग से कांकेर विधायक शिशुपाल सोरी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम की टिकट कटी।

– सीतापुर से पांचवीं बार चुनाव मैदान में अमरजीत भगत उतरे हैं।

– दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा की जगह उनके छविंद्र कर्मा को टिकट मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds