लॉगिन

India vs Pakistan World Cup 2023 : भारत की जीत पर रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों ने फोड़े पटाखे, डीजे की धुन पर थिरके युवा, देखें VIDEO…

Chhattisgarh October 14, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
India vs Pakistan World Cup 2023 : भारत की जीत पर रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों ने फोड़े पटाखे, डीजे की धुन पर थिरके युवा, देखें VIDEO…

India vs Pakistan World Cup 2023 : भारत की जीत पर रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों ने फोड़े पटाखे, डीजे की धुन पर थिरके युवा, देखें VIDEO…

रायपुर। India vs Pakistan World Cup 2023 : वर्ल्ड कप में भारत ने आज पाकिस्तान को 8वीं बार हराया. रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को 7 विकेट से जीत दिलाई. छत्तीसगढ़ में क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया. रायपुर में भी भारत की जीत का जबरदस्त माहौल है.

संतोषी नगर के दशहरा मैदान में फैन पार्क बनाया गया था, जहां बड़े-बड़े एलईडी पर शहरवासियों ने भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का लाइव प्रसारण देखा. भारत की जीत पर क्रिकेट प्रेमियों ने पटाखे फोड़कर खुशी मनाई. वहीं डीजे की धुन पर नाचते रहे. इस दौरान कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव, माहितोष साहू, आकाश शर्मा समेत कई युवा मौजूद रहे. बिलासपुर में भी युवाओं ने भारत की जीत का जश्न मनाया.

टॉस जीतकर भारत ने बॉलिंग का फैसला लिया था. पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 43वें ओवर में 191 रन पर ढेर हो गई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम ने 31वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाए. 10वें ओवर में रोहित शर्मा 86 रन बनाकर शाहीन की बॉल पर कैच आउट हुए. ये उनके करियर की 53वीं हाफ सेंचुरी रही.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds