सस्ती शराब को महंगी शराब के बोतल में भरकर बेचने वाला आरोपित गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त

रायपुर : मंहगी शराब में सस्ती शराब मिक्स कर बेचने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित बुद्धसेन जायसवाल निवासी ग्राम सरईसेंगर थाना लौर जिला मऊगंज मप्र हाल पंडरी थाना सिविल लाइन रायपुर को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी के पास से अलग-अलग बोतलों में 30 लीटर शराब जब्त की गई है। आरोपित बार में काम करता है। उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत काली नगर पंडरी स्थित मकान में अवैध रूप से शराब का भंडारण कर रखा गया है।
जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए मकान में रेड कार्रवाई की। इस दौरान मकान में एक व्यक्ति उपस्थित पाया गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम बुद्धसेन जायवाल निवासी रायपुर का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा मकान की तलाशी लेने पर कमरे में शराब और खाली बोतले रखा होना पाया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा सस्ती शराब को महंगी बोतल में भर के बेचना बताया गया।