30 अक्टूबर को राहु-केतु करेंगे राशि परिवर्तन, इन जातकों को मिलेगी बड़ी राहत

भारतीय ज्योतिष शास्त्र में छाया ग्रह कहे जाने वाले राहू केतु 30 अक्टूबर सोमवार को दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे। राहु केतु के राशि परिवर्तन करने ही विभिन्न राशि के जातकों को राहत मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। सामाजिक, धार्मिक तथा राजनीतिक परिवर्तन भी देखने को मिलेंगे।
ज्योतिषाचार्य ने बताया वर्तमान में राहु केतु का युति संबंध चल रहा है। लेकिन 30 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करते ही यह युति समाप्त हो जाएगी। पंचांगीय गणना के अनुसार 30 अक्टूबर को राहु कन्या राशि तथा चित्रा नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे। वहीं केतु कन्या राशि व चित्रा नक्षत्र के द्वितीय चरण में प्रवेश करेंगे। अब तक राहु केतु की युति होने से विभिन्न राशि के जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
कार्य में बाधा, आय में कमी, स्वास्थ्य खराब रहना आदि ऐसी कई समस्याएं थी, जिसके कारण लोग परेशान थे। लेकिन अब राहु अपने मित्र अनुक्रम से राशि परिवर्तन करते हुए मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं गुरु मेष राशि में मित्रगत होकर अपनी दृष्टियों से अलग-अलग स्थान को देखेंगे।
केतु कन्या राशि में रहकर अनुकूलता प्रदान करेंगे। ऐसे में कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में सभी बारह राशि वाले जातकों को शुभ समय का अनुभव होगा। बीते दिनों जिन राशियों पर से शनि की ढैया व साढ़ेसाती का प्रभाव समाप्त हुआ था, बावजूद राहु केतु की युति के कारण उन्हें उचित लाभ नहीं मिल पा रहा था। इन सभी के लिए आने वाला समय मंगलमय होने वाला है।
किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव
-मेष : मानसिक शांति व कार्य में उन्नति।
-वृषभ : कार्य में सफलता मिलेगी, बाधा समाप्त होगी।
-मिथुन : स्वास्थ्य में सुधार होगा, अनुकूलता दिखाई देगी।
-कर्क : मान सम्मान में वृद्धि होगी, रुके कार्य बनेंगे।
-सिंह : अधिक चिंतन से बचें, प्रगति की राह आसान होगी।
-कन्या : आर्थिक प्रगति का समय शुरू होने वाला है।
-तुला : राजनीतिक लोगों का विशेष लाभ मिलेगा।
-वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के संकेत, पद प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
-धनु : आर्थिक प्रगति के योग बनेंगे। रुके कार्य में गति आएगी।
-कुंभ : मानसिक शांति व लाभ की प्राप्ति होगी।
-मकर : परिश्रम से जुड़े कार्यों का लाभ मिलेगा।
-मीन : व्यवसायिक उपक्रम साधने की आवश्यकता है।