CG – स्कूल में ब्लास्ट : स्काई बैलून में गैस भरने के दौरान हुआ हादसा, 33 छात्र हुए घायल, मौके पर पहुंचे कलेक्टर और SP

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शहर के विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूल परिसर में स्काई बैलून में गैस भरने के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद बैलून में भी विस्फोट हो गया, जिससे आसपास मौजूद 33 से अधिक छात्र चपेट में आकर झूलस गये। सभी बच्चों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंबिकापुर कलेक्टर के मुताबिक़ घटना में करीब 33 बच्चे घायल हुए है, सभी को सामान्य चोटे आई है, सभी की हालत स्थित है।

जानकारी के मुताबिक घटना अंबिकापुर के विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूल परिसर में आज दोपहर घटित हुआ। बताया जा रहा है कि हिंदू युवा एकता मंच के द्वारा स्कूल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन की तैयारी की जा रही थी। इसी के तहत स्कूल परिसर में स्काई बैलून में गैंस भरवाया जा रहा था। स्काई बैलून में गैस भरवाने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट के दौरान आसपास स्कूली बच्चे मौजूद थे। जिससे घटना के दौरान करीब 33 बच्चे इस विस्फोट की चपेट में आ गये।

घटना के तुरंत बाद सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। उधर घटना की जानकारी होते ही कलेक्टर कुंदन कुमार और एसपी तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होने घटना की जानकारी लेने के साथ घायल बच्चों का हाल जाना। कलेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि घटना में करीब 33 बच्चों को सामान्य चोट आई है, सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति बिल्कुल सही है। घटना कैसे हुआ, स्कूल परिसर में एयर बैलून में गैंस भरने का काम क्यों किया जा रहा था, इन सब बिंदुओं पर जांच का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds