138 साल बाद 14 अक्टूबर को बनेगा दुर्लभ योग, इन राशियों के खुल जाएंगे भाग्य, मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, शनिवार को है। इस दिन सर्वपितु अमावस्या भी है। यह नवरात्रि से एक दिन पहले पड़ता है। इससे कई राशि के जातकों को लाभ होगा। उनके जीवन में खुशी का मौहाल बन सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह दुर्लभ योग है। यह योग 138 साल बाद बनने जा रहा है। आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण किन राशियों के लिए खास रहेगा।

138 साल बाद बन रहा योग

इस साल सर्वपितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है। इस ग्रहण के दौरान सूर्य और बुध ग्रह कन्या राशि में रहेंगे। ऐसे में बुधादित्य योग बनेगा। इससे पहले 1885 में सर्वपितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगा था। जो 2023 में होगा। यह ग्रहण शनिवार के दिन पड़ेगा। इसे शनि अमावस्या भी कहा जाएगा।

मिथुन राशि

सूर्य ग्रहण मिथुन राशि वालों को विशेष लाभ देगा। इस अवधि में अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कई तरह की खुशियों को जीवन में आगमन होगा। ऑफिस में आपकी सराहना होगी। कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। बहुमूल्य वस्तु की खरीदारी संभव है। शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे। परास्त करने में सफल रहेंगे।

तुला राशि

सूर्य ग्रहण तुला राशि वालों की किस्मत चमका सकता है। समाज में सम्मान मिलेगा। बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। पैसों से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। घर में विवाह संबंधी योजना बन सकती है। किसी नकारात्मक परिस्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने में सफल रहेंगे।

मकर राशि

मकर राशि वालों को सूर्य ग्रहण से विशेष लाभ मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत उत्पन्न हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। आर्थिक तंगी से राहत मिलने की संभावना है। बच्चों का ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा। ऑफिस में सहकर्मी की मदद से टारगेट हासिल कर लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds