लॉगिन

VIDEO : दो शेरों ने भैंस पर किया अटैक, मैदान छोड़कर भागने के बजाय जानवर ने किया सामना तो भागने पर हो गए जंगल के राजा!

Viral October 8, 2023 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : दो शेरों ने भैंस पर किया अटैक, मैदान छोड़कर भागने के बजाय जानवर ने किया सामना तो भागने पर हो गए जंगल के राजा!

VIDEO : दो शेरों ने भैंस पर किया अटैक, मैदान छोड़कर भागने के बजाय जानवर ने किया सामना तो भागने पर हो गए जंगल के राजा!

जंगल की दुनिया खतरा और रोमांच से भरी होती है। इसलिए कभी जंगल सफारी का मौका मिले तो सुरक्षा व्यवस्था के साथ एक बार यात्रा जरूर करें। इंटरनेट पर जंगलों से जुंड़े कई वीडियो सामने आते हैं, जिसे देखकर लोगों को अपनी आखों पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है।

चाहे जंगल की प्रकृति हो या फिर जंगल में जानवरों द्वारा किए जा रहे शिकार हों। ये सब लोगों को खूब पसंद आते हैं। यही कारण हैं कि जब भी शिकार संबंधित कोई वीडियो हमारे सामने आता है तो हम रुककर उसे देखते हैं। अब ऐसे एक क्लिप ने सबका ध्यान खींचा है, जिसमें एक भैंस को दो शेरों को मात देते हुए देखा जा सकता है।

जंगल का राजा…

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि भैंस पूरी ताकत लगाकर दो शेरों से लड़ रही है। एक शेर उसकी गर्दन पकड़कर लटका रहता है। लेकिन भैंस उस शेर को अपने सींगों से दबा देती है, जिससे शेर घबरा जाता है और उसे छोड़ देता है। फिर भैंस तेजी से पर्यटकों की गाड़ी की ओर दौड़ती है। शेर भी भैंस के पीछे भागते हैं, लेकिन उन्हें फिर से भैंस पर हमला करने का मौका नहीं मिलता, क्योंकि भैंस तेजी से पास में मौजूद तालाब की ओर चली जाती है।

लोगों को पसंद आ रहा वीडियो

एक्स (X) पर इस वीडियो को (@Animal_WorId) नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। 2 मिनट 20 सेकंड के क्लिप को देखकर आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा। क्योंकि इसमें भैंस ने बहुत साहस दिखाया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds