महादेव सट्टा एप्प : रवि उप्पल के बड़े भाई की संपत्ति अटैच करने ईडी ने चिपकाया नोटिस

रायपुर । ऑनलाइन महादेव सट्टा एप मामले में ईडी के अफसर हवाला के माध्यम से रकम लेने वाले फिल्‍मी कलाकारों को पूछताछ करने जहां नोटिस जारी कर रहे हैं, वहीं महादेव सट्टा एप में संलिप्त लोगों की संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंध में ईडी ने 27 सितंबर को रवि उप्पल के बड़े भाई राहुल उप्पल और उसकी पत्नी का भिलाई स्थित मकान अटैच करने नोटिस चिपकाया है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में राहुल उप्पल अपना पक्ष में रखने अब तक ईडी कार्यालय में उपस्थित नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने राहुल के खिलाफ वारंट भी जारी किया है।

समंस ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर मुकेश कुमार के नाम से जारी

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राहुल उप्पल का संबंध महादेव सट्टा एप के सरगना सौरभ चंद्राकर से है। इसके कारण ईडी ने राहुल तथा उसकी ‘पत्नी का आवासीय मकान अटैच करने नोटिस चस्पा किया है। बताया जा रहा है, राहुल उप्पल का शेयर बाजार का कारोबार है। ईडी महादेव सट्टा एप से जुड़े और कई लोगों को लगातार नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब कर रही है। पूछताछ में सहयोग नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ ईडी कार्रवाई कर रही है। राहुल तथा उसकी पत्नी का नेहरू नगर में कान होना बताया जा रहा है।

कार्रवाई और तेज होने की आशंका

महादेव सट्टा एप से जुड़े लोगों के खिलाफ ईडी की सक्रियता को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है, ईडी आने वाले दिनों में कार्रवाई और तेज कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक महादेव सट्टा एप के माध्यम से बेनामी लाभ अर्जित करने वालों की ईडी ने सूची तैयार कर ली है। इसके साथ ही ईडी उनकी संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाकर आने वाले दिनों में संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds