एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में चीन से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, अब कांस्य पदक के लिए खेलेगी

हांगझोऊ  : एशियाई खेलों में आज 12वां दिन है। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ और 11वें दिन 12 पदक मिले थे। आज भारत को आर्चरी, कुश्ती और स्क्वैश में पदक की उम्मीद है। ऐसे में भारत के कुल पदकों की संख्या आज 100 के करीब पहुंच सकती है।

भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 21
रजतः 32
कांस्यः 32
कुलः 85

अंतिम पंघाल ने कांस्य जीता

एशियाई खेल 2023 में भारत की अंतिम पंघाल ने मंगोलिया की बोलोरतुया बात-ओचिर को हराकर कांस्य पदक जीता। एशियाई खेल 2023 में महिला कुश्ती में यह भारत का पहला पदक है।

फाइनल में हारे सौरव घोषाल

स्क्वैश में पुरुष एकल के फाइनल में सौरव घोषाल को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। मलेशिया के ईन ने उन्हें 9-11, 11-9, 11-5, 11-6 से हराया।

तीरंदाजी में एक और स्वर्ण

कंपाउंड पुरुष टीम तीरंदाजी में भारत को स्वर्ण पदक मिला है। ओजस देवतले, अभिषेक वर्मा और जावकर प्रथमेश समाधान की टीम ने दक्षिण कोरिया को 235-230 के अंतर से हराया है। आज के दिन में यह भारत का तीसरा स्वर्ण है।

तीरंदाजी में एक और स्वर्ण की आस

कंपाउंड पुरुष टीम तीरंदाजी में भारत को एक और स्वर्ण पदक मिल सकता है। ओजस देवतले, अभिषेक वर्मा और जावकर प्रथमेश समाधान की टीम का सामना दक्षिण कोरिया की टीम से है।

दीपिका-हरिंदर ने जीता स्वर्ण

महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में ज्योति सुरेखा, अदिति स्वामी और परनीत कौर की भारतीय टीम के स्वर्ण पदक जीतने के बाद दीपिका और हरिंदर ने भारत के लिए दिन का दूसरा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने आइफा आजमान और मोहम्मद की मलेशियाई जोड़ी को 11-10, 11-10 से हराया।

प्रणय सेमीफाइनल में पहुंचे

बैडमिंटन के पुरुष एकल में भारत के एच.एस. प्रणय ने मलेशिया ली जी जिया को सीधे गेम में हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। उन्होंने 21-16, 21-23, 22-20 के अंतर से मैच अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds