लॉगिन

धरसींवा में अनुज शर्मा के पुतले जले : बाहरी भगाओ के नारे भी लगे, टिकट न दिए जाने की उठी मांग, हंगामे के पीछे भाजपाई!

Chhattisgarh October 3, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
धरसींवा में अनुज शर्मा के पुतले जले : बाहरी भगाओ के नारे भी लगे, टिकट न दिए जाने की उठी मांग, हंगामे के पीछे भाजपाई!

धरसींवा में अनुज शर्मा के पुतले जले : बाहरी भगाओ के नारे भी लगे, टिकट न दिए जाने की उठी मांग, हंगामे के पीछे भाजपाई!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहले से ही कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना कर रही भाजपा की मुश्किल थम नहीं रही हैं। अब धरसीवा इलाके में एक्टर से भाजपा नेता बने अनुज शर्मा का जबरदस्त विरोध हो गया। देर शाम कुछ स्थानीय लोगों ने अनुज शर्मा का पुतला फूंका। बाहरी भगाओ, धरसींवा बचाओ के नारे भी लगाए गए। दरअसल यह सारा बवाल विधानसभा टिकट के मचे हल्ले की वजह से है। एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशियों की सूची मीडिया में सामने आई। इसके बाद कई विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता खुलकर सड़क पर उतर विरोध करने लगे।

इसके बाद अब यह प्रतिक्रिया देखने को मिली है। खास बात ये है कि भाजपा नेता अनुज शर्मा का धरसीवा में जो विरोध देखने को मिला उसके पीछे हाथ भी भाजपा नेताओं का ही है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता अनुज शर्मा के खिलाफ हैं, ये इस विरोध प्रदर्शन के जरिए संदेश देने का सियासी प्रयास भी है।

मंगलवार की शाम कुछ ग्रामीण जुटे। उन्होंने अनुज शर्मा का पुतला जलाकर नारेबाजी की। इनमें कुछ भाजपा के कार्यकर्ता भी शामिल थे। स्थानीय नेताओं ने इस विरोध प्रदर्शन से जता दिया है कि अनुज शर्मा को इस इलाके में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। कुछ महीने पहले ही भाजपा में शामिल हुए एक्टर शर्मा को विधानसभा चुनाव लड़ाने चर्चा है।

धरसींवा में इस वक्त कांग्रेस की अनिता शर्मा विधायक हैं। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच इस बात की चर्चा है कि उनका क्या होगा। क्योंकि पार्टी कुछ महीने पहले ही संगठन में आए अनुज शर्मा को चुनावी मौका दे सकती हैं। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी है। सबके बीच उनकी अनदेखी किए जाने का संदेश गया है।

1 अक्टूबर को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। छत्तीसगढ़ के नेता शामिल थे। इस बैठक के बाद ही यह नाम सामने आया कि धरसींवा से अनुज शर्मा को विधानसभा की टिकट दी जा सकती है। हालांकि यह फिलहाल सिर्फ संभावनाएं हैं, पार्टी ने आधिकारिक सूची जारी नहीं की है जल्द ही सूची को जारी किया जा सकता है।

अनुज शर्मा का नाम संभावित होने के बाद ऐसे हालत देखने को मिले। दूसरी तरफ इससे पहले 21 प्रत्याशी के नाम भारतीय जनता पार्टी घोषित कर चुकी है। इनमें से कई प्रत्याशियों का पुरजोर विरोध हो रहा है । प्रबोध मिंज, राजिम में रोहित साहू और सरायपाली से भाजपा प्रत्याशी सरल कोसरिया का क्षेत्र के ही भाजपा पदाधिकारियों ने विरोध किया है, जिससे निपटने की कोशिश भाजपा कर रही है। इस सम्बन्ध में अनुज शर्मा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds