CG – BJP की दूसरी लिस्ट में 7 महिलाओं सहित 28 नाम : चुनाव समिति की बैठक में विजय बघेल, ओपी चौधरी सहित इन नेताओं को रखा गया बाहर, जानिए क्यों?

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित पांच राज्यों में इसी वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है, जिसके लिए भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य सभी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। जिताऊ उम्मीदवार को ही चुनावी मैदान में उतारने के लिए मंथन कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा ने रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आहूत की, जिसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया गया है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीएम मोदी, अमित शाह सहित राज्यों के दिग्गज नेता भी मौजूद थे। बोजेपी छत्तीसगढ़ के 28 विधानसभा सीटों के लिए दूसरी लिस्ट मंगलवार को जारी करेगी। दावा किया जा रहा हैं की इसमें 7 महिलाओं का नाम भी सम्मिलित हैं।

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ की 69 सीटों पर चर्चा के बाद सिंगल नामों पर सहमति बन गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को पीएम मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे, जिसके बाद ही दूसरी सूची जारी की जाएगी। इस सूची में 28 उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं। वहीं, तीसरी सूची आचार संहिता लगने के बाद जारी की जाएगी, जिसमें 41 सीटों के नाम का ऐलान किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि भाजपा इस बार चुनावी मैदान में सांसदों पर दांव खेलने वाली है। छत्तीसगढ़ में भाजपा इस बार 4 सांसदों को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है, जिसमें से पाटन सीट से विजय बघेल के नाम का ऐलान हो चुका है। वहीं, अब तीन अन्य सांसदों के नाम का ऐलान होना ​बाकि है, जिसमें अरुण साव, मोहन मंडावी, गोमती साय को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। बताया ये भी जा रहा है कि मंगलवार को जारी होने वाली दूसरी सूची में 7 महिलाओं का नाम भी फाइनल किया गया है।

खबर ये भी है कि कल देर रात तक चली चुनाव समिति की बैठक में ओपी चौधरी, विजय बघेल, केदार कश्यप को बाहर रखा गया। हालांकि अभी तक तो ये बात सामने नहीं आई है ​कि इन नेताओं को क्यों बाहर रखा गया था। कहा जा रहा है कि उम्मीदवारों की सूची कल ही जारी होनी थी, लेकिन पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के चलते रोक दिया गया। फिलहाल जिन नामों पर सहमति बनती दिखी वो इस प्रकार हैं।

नारायणपुर- केदार कश्यप
जांजगीर- नारायण चंदेल
बिल्हा- धरमलाल कौशिक
बिलासपुर- अमर अग्रवाल
मस्तूरी- कृष्णमूर्ति बांधी
तखतपुर- धर्मजीत सिंह
धरसींवा – अनुज शर्मा
बसना- संपत अग्रवाल
राजनांदगांव- डॉ. रमन सिंह
कुरूद- अजय चंद्राकर
रायपुर दक्षिण- बृजमोहन अग्रवाल
आरंग – खुशवंत साहेब
रायपुर पश्चिम- राजेश मूणत
रायपुर ग्रामीण- मोतीलाल साहू
भिलाई नगर- प्रेम प्रकाश पांडेय
लोरमी- अरुण साव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds