पांच माह पहले लड़की भगा कर लाए युवक ने की आत्महत्या, घर में नही था कोई, जमीन में पड़ा था शव

जगदलपुर : जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के डोंगरीगुड़ा में रहने वाले युवक ने रविवार की सुबह 11 बजे के लगभग अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इस दौरान घर में कोई भी नही था, वहीं पांच माह पहले जिस युवती को भगा कर लाया था, उसने कमरे के अंदर उसे जमीन में पड़ा देख परिजनों को सूचना दी जिसके बाद युवक को अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मामले के बारे में घरवालों ने बताया कि डोंगरीगुड़ा निवासी सोनधर मौर्य पिता धनी 25 वर्ष रविवार की सुबह उठने के बाद अपने पड़ोसी के बच्चे के साथ खेलने के बाद अपने घर आ पहुंचा, जहां पांच माह पहले एक युवती से प्रेम करने के चलते उसे भगा कर अपने घर ले आया था।  सुबह युवती अपने घर के पास ही ससुराल खाना बनाने के लिए चली गई, जहां युवक ने अपने कमरे में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर पहुंचने पर युवक जमीन पर पड़ा हुआ था उसके गले में फंदे का निशान था। जिसके बाद युवती ने आस- पास के लोगों को घटना की जानकारी दी। पड़ोसी मृतक को उपचार के लिए मेकाज लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds