जहरीला पदार्थ ले जा रहा ट्रक पलटा, हादसे में पांच लोगों की मौत; पूरे इलाके को किया गया खाली

स्प्रिंगफील्ड : मध्य इलिनोइस में एक ट्रक के पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि इस ट्रक से एक जहरीला पदार्थ लीक हो गया, जिसके कारण आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों निवासियों को भी वहां से बाहर निकालना पड़ा।
बह गया जहरीला पदार्थ
दरअसल, ट्रक में कास्टिक निर्जल अमोनिया भरा हुआ था और ट्रक इसे लेकर जा रहा था, तभी रात करीब 9:25 पर वह पलट गया। इलिनोइस पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के मुताबिक, टुटोपोलिस में बीती रात, 7,500-गैलन (28,390-लीटर) का आधे से अधिक पदार्थ बह गया।
एक ही परिवार के तीन लोग शामिल
एफिंगहैम काउंटी के कोरोनर किम रोड्स ने कहा कि पांच मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं, जिसमें एक वयस्क और 12 साल से कम उम्र के दो बच्चे शामिल है। इनके अलावा मारे गए दो लोग बाइक राइडर थे। घायलों को इलाज के लिए हवाई मार्ग के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
फिलहाल, पीड़ितों के नाम जारी नहीं किए गए और न ही अधिकारियों ने मौत के कारण का पता नहीं लग पाया है। आपातकालीन दल ने शनिवार रात भर काम किया और रिसाव के गुबार को नियंत्रित करने की कोशिश की और दुर्घटनास्थल के पास से सभी लोगों को बाहर निकाला।
500 लोगों को किया गया रेस्क्यू
प्रवक्ता जेनिफर गेब्रिस ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड दुर्घटना की समीक्षा करेगा। रात भर काम करने वाले कर्मचारियों को काफी संघर्ष करना पड़ा। दुर्घटनास्थल के एक मील के दायरे में लगभग 500 निवासियों को निकाला गया।