लॉगिन

VIDEO : बाल खोलकर झूले पर बैठी थी लड़की, अचानक चिल्लाने लगी तो रोका गया फेरिस व्हील, वीडियो देखकर लोग दंग रह गए

Viral September 30, 2023 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : बाल खोलकर झूले पर बैठी थी लड़की, अचानक चिल्लाने लगी तो रोका गया फेरिस व्हील, वीडियो देखकर लोग दंग रह गए

VIDEO : बाल खोलकर झूले पर बैठी थी लड़की, अचानक चिल्लाने लगी तो रोका गया फेरिस व्हील, वीडियो देखकर लोग दंग रह गए

झूले मेलों की शान होते हैं, जिनका लुत्फ बच्चों से लेकर बड़े तक उठाते हैं। लेकिन कभी-कभार यह आनंद परेशानी में भी तब्दील हो जाता है। कैसे? यह आपको सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो देखने के बाद पता चल जाएगा। दरअसल, गुजारत में एक मेले में लड़की पेरिस व्हील झेले पर बैठी थी अचानक ही लोगों को लड़की के चिल्लाने की आवाज आई।

झूले को रोका गया तो पता चला कि उसके बाल झूले की मशीनरी में फंस गए हैं। और हां, लड़की जमीन से काफी ऊपर थी। ऐसे में फटाफट कुछ लोग उसकी मदद के लिए ऊपर गए और काफी मशक्कत के बाद उसे मुसीबत से निकाला। अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद पब्लिक यही बोल रही है कि महिलाएं झूले पर बैठने के दौरान अपने बालों को बांधकर ही रखेंगी।

https://www.instagram.com/amazingdwarka/?utm_source=ig_embed&ig_rid=f26fd845-de07-4bb1-a2a1-2907ad659d2f

आखिर क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना गुजरात के खंभालिया की है। जहां ‘लोक मेला’ घुमने पहुंची लड़की झूला झूलने के दौरान मुसीबत में फंस गई। दरअसल, लड़की जब फेरिस व्हील का लुत्फ उठा रही थी तो दो चक्कर होने के बाद अचनाक उसके बाल झूले की मशीनरी में अटक गए और वह दर्द से चिल्लाने लगी। उसकी चीखें मेले के मैदान में गूंज गई, जिसके बाद झूले को तुरंत रोका गया और दो बहादुर लड़के उसे बचाने के लिए झूले के ऊपर चढ़ गए। शुरू में उन्होंने लड़की के बालों को मशीनरी से निकालने की कोशिश की, लेकिन जब वो सफल नहीं हुए तो उन्होंने चाकू से उसके बाल काटने का फैसला किया।

यह वीडियो इंस्टाग्राम पेज @amazingdwarka से पोस्ट किया गया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा – खंभालिया के ‘लोक मेले’ में लड़की के बाल झूले में फंस गए। खबर लिखे जाने तक वीडियो को लगभग 7 लाख लाइक्स और 24.2 मिलियन (दो करोड़ से अधिक) व्यूज मिल चुके हैं। इस घटना को देखकर सोशल मीडिया की जनता दंग रह गई। छह हजार से अधिक लोगों ने कमेंट करते हुए अपनी राय रखी। कुछ ने कहा कि मेले में झूला झूलने के दौरान सतर्क रहना काफी जरूरी है। कईयों ने कहा कि इस क्लिप को देखने के बाद महिला खुले बालों के साथ झूले पर बैठने से पहले दस बार सोचेंगी। वहीं इस घटना के कारण पूरे भारत में मनोरंजन पार्कों में सख्त सुरक्षा नियमों की मांग उठी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds