लॉगिन

चीन शीर्ष पर, भारत 32 पदकों के साथ चौथे स्थान पर, यहां देखें पदक तालिका का हाल

Sports September 29, 2023 रिपोर्टर: shailesh
चीन शीर्ष पर, भारत 32 पदकों के साथ चौथे स्थान पर, यहां देखें पदक तालिका का हाल

चीन शीर्ष पर, भारत 32 पदकों के साथ चौथे स्थान पर, यहां देखें पदक तालिका का हाल

हांगझोऊ : भारतीय दल ने हांगझोऊ में एशियाई खेल 2023 की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। भारत ने पहला पदक 24 सितंबर को जीता था और उसके बाद से जीत का सिलसिला जारी है। 2018 एशियाई खेलों में भारतीय दल ने 570 सदस्यीय मजबूत दल से 80 पदक अर्जित करके एशियाड में अपना सबसे ज्यादा पदक का रिकॉर्ड बनाया था। अब इस संस्करण में, भारतीय टीम को अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ को पार करने की उम्मीद है, जिसमें 100 से ज्यादा पदकों का लक्ष्य रखा गया है। भारत के लिए हांगझोऊ में महिला शूटिंग टीम ने 24 सितंबर को पदक का खाता खोला था।

एशियन गेम्स 2023: पदक तालिका का मौजूदा हाल

रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 चीन 94 55 27 176
2 दक्षिण कोरिया 24 24 42 90
3 जापान 19 31 32 82
4 भारत 8 12 12 32
5 थाईलैंड 7 2 9 19
6 उज्बेकिस्तान 6 10 15 31
7 हॉन्गकॉन्ग 5 12 15 32
खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds